Pradhan Mantri Mahila Loan Yojana: महिलाओं को सरकार देगी बिजनेस के लिए लोन, जाने लोन योजनाओं की समपूर्ण जानकारी

नमस्कार दोस्तों! हमारे भारत देश में महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक विकास हेतु अनेक लोन योजनाओं क संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इन लोन योजनाओं से महिलायें बहुत ही कम ब्याज दर पर लाखों रुपए की ऋण राशि प्राप्त कर अपना व्यवसाय संचालित कर सकती है।

Pradhan Mantri Mahila Loan Yojana
Pradhan Mantri Mahila Loan Yojana

हमारे देश में संचालित Pradhan Mantri Mahila Loan Yojana व इससे जूसी अन्य समस्त जानकारी आज के इस लेख में विस्तारपूर्वक दी गई है, यदि आप भी अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती है तों आप इन योजनाओं में आवेदन कर सकती है। लोन योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए हमारे आज के इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

महिला कल्याण लोन योजनाएं

भारत सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी लोन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जों निम्न है-

  • महिला समृद्धि योजना (MSY)
  • महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना
  • महिला अधिकारिता योजना (MAY)
  • स्टैंड-अप इंडिया योजना
  • राष्ट्रीय महिला कोष योजना
  • प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMSK)
  • स्वयं सहायता समूह लोन योजना (SHG) 

उपरोक्त योजनाओं के अलावा भी सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा भी महिलाओ के लिए अनेक योजनाओं का निरंतर संचालन किया जा रहा है। उपरोक्त योजनाओं की जानकारी हमारे द्वारा नीचे दी जा रही है।

महिला समृद्धि योजना

सरकार द्वारा महिलाओं को व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने व उनके निजी जीवन क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारी, स्वच्छकार महिलाओं व उनकी पुत्रियों को व्यवस्य के लिए लोन के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

इस योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं निम्न है-

  • सरकार इस योजना में महिलाओं को व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध करवाती है।
  • व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत बिजनेस की कुल लागत की 90% तक राशि ऋण के रूप में प्रदान की जाती है।
  • सरकार द्वारा अधिकतम 1,40,000/- रुपए तक की ऋण राशि प्रदान की जाती है।
  • महिलाओं को प्रदान की जाने वाली राशि बहुत ही कम ब्याज दर (मात्र 6%) पर उपलब्ध करवाई जाती है।
  • 18 वर्ष की आयु से लेकर 55 वर्ष की आयु तक की सभी महिलायें इस ऋण के लिए आवेदन कर सकती है।

महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना

यह योजना पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा शुरू की गई योजना हिय जिसके अंतर्गत पिछड़े वर्ग की महिला उद्यमियों को 2 लाख रुपए तक की ऋण राशि मात्र 5% की ब्याज दर पर उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना में 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष की आयु तक की महिलाएं अन्य ऋणों की तुलना में कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकती है।

महिला अधिकारिता योजना

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में सरकार महिलाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाती है। इस योजना में आवेदन करके महिलायें अधिकतम 2,00,000/- रुपए तक की ऋण राशि आसानी से प्राप्त कर सकती है।

स्टैंड-अप इंडिया योजना

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लोन प्रदान किया जाता है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

  • इस योजना के माध्यम से सरकार महिला उद्यमियों को बढ़ावा दें रही हिय।
  • महिलायें व्यवस्य के लिए आसानी से 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकती है।
  • लोन, विनिनिर्माण, सेवा, व्यापार आदि के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए यह ऋण प्रदान किया जा रहा है।
  • इस योजना के तहत, एससी, एसटी, और महिला उद्यमियों को आसानी से लोन मिलता है।

राष्ट्रीय महिला कोष योजना

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए सन् 1993 में इस योजना की शुरूआत की गई। इस योजना में सरकार महिलाओं को व्यवस्य की स्थापना के लिए लोन प्रदान करती है। राष्ट्रीय महिला कोष योजना के अंतर्गत महिलाओं को छोटे से लेकर बड़े व्यवसाय की स्थापना के लिए आसानी से व कम ब्याज दर पर ऋण राशि उपलब्ध करवाई जाती है। साथ ही इसके द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन भी किया जाता हैं जो महिलाओं को लिए गए लोन पर ब्याज दर में छूट तथा सब्सिडी प्रदान करती हैं।

महिलाओं को कौन-कौन सा लोन मिल सकता है?

महियालों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के अंतर्गत अनेक ऋण मिल सकते है जों निम्न है-
महिला समृद्धि योजना (MSY)
महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना
महिला अधिकारिता योजना (MAY)
स्टैंड-अप इंडिया योजना
राष्ट्रीय महिला कोष योजना
प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMSK)
स्वयं सहायता समूह लोन योजना (SHG) 

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment